Monolithisch IPO Listing: मोनोलिथिक इंडिया लोहे और स्टील की इंडस्ट्री के लिए रैमिंग मास बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने भी ताबड़तोड़ पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?