Iran Israel War: व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में यह तय करेंगे कि ईरान पर हमला करना है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रंप को अभी भी इस बात की पूरी संभावना दिख रही है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बातचीत से अमेरिका और इजरायल की मांगें पूरी हो सकती हैं