Gold Reserve: दुनियाभर के केंद्रीय बैंक गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं। इससे उनके कुल फॉरेन एसेट रिजर्व में गोल्ड की हिस्सेदारी काफी बढ़ गई है। कई केंद्रीय बैंकों का कहना है कि अगले 12 महीने में ग्लोबल रिजर्व में डॉलर की हिस्सेदारी में गिरावट आ सकती है जबकि गोल्ड और दूसरे करेंसी की हिस्सेदारी बढ़ सकती है