Air India News: पिछले छह दिनों में एयर इंडिया की कम से कम 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने विदेशी उड़ानों में अस्थायी कटौती से प्रभावित होने वाले यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है। इसके अलावा, एयरलाइन अतिरिक्त एहतियात के तौर पर बोइंग 777 विमानों के लिए सुरक्षा जांच को बढ़ाएगी। एयर इंडिया ने हाल में ऑपरेशन संबंधी व्यवधानों का सामना किया है