Stock Market Live Update: ऑटो शेयरों में दूसरे दिन भी रफ्तार नजर आ रही है। आयशर और TVS मोटर 1 परसेंट से ज्यादा चढ़े। साथ ही रियल्टी और कैपिटल गुड्स में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं IT और मेटल शेयरों में हल्का दबाव दिख रहा है। डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत हुआ।