Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 23 मई को मेघालय में हत्या कर दी गई थी और उसके शव को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक नजदीकी घाटी में फेंक दिया गया था। 29 साल के राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी 25 वर्षीय पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) और कुशवाह के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है