(खबरें अब आसान भाषा में)
Ola Zero Commission Model: राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला ने देश भर में अपना जीरो कमीशन मॉडल लागू करने का ऐलान कर दिया है। इसके चलते अब ओला की बाइक, कैब और ऑटो चलाने वाले ड्राइवर्स को अब पूरा पैसा मिलेगा। ओला उनसे कोई कमीशन नहीं लेगी। जानिए कि ओला का जीरो कमीशन मॉडल क्या है और इसे क्यों लाया गया है?