फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। निफ्टी की एक्सपायरी अब तक गुरुवार को होती रही है। लेकिन अब देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने आधिकारिक रूप से डेरिवेटिव्स एक्सपायरी के दिन में बदलाव करने का ऐलान कर दिया है। NSE ने बताया कि अब उसने अपने इंडेक्स डेरिवेटिव्स की वीकली एक्सपायरी को मंगलवार को रखने का फैसला किया है