Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 17 जून को तेज गिरावट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 419.15 अंक या 0.51% गिरकर 81,471.89 के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी में 136 अंक या 0.54% की गिरावट आई और यह 24,846.45 के स्तर तक फिसल गया। निवेशकों ने सोमवार की तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली की। वहीं इजराइल-ईरान तनाव से जुड़ी चिंताओं ने बाजार पर दबाव बनाया