Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 17 जून को मजूबत वापसी की। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो दिनों से जारी गिरावट आज थम गई। एशियाई बाजारों में मजबूती और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीदों के चलते बाजार में शानदार खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी आईटी और ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली