PM’s Cyprus visit: एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा के दौरान आयोजित एक समारोह में साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के साथ एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता NSE IX और CSE के बीच बहुआयामी सहयोग की नींव रखेगा। इसमें इंस्ट्रूमेंट्स की क्रॉस और ड्वेल लिस्टिंग, इनोवेटिव फाइनेंशियल प्रोडेक्ट्स के ज्वाइंट डेवलपमेंट, ज्ञान और अनुसंधान सहयोग, कैपासिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग पर फोकस रहेगा