Raja Raghuvanshi Last Video: सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और शादी के बाद वे 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय गए। लेकिन 23 मई को दोनों के लापता होने की खबर आई। कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को राजा का शव मेघालय की एक खाई से मिला, जबकि सोनम का कोई पता नहीं चला। फिर 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिलीं, जहां से उन्हें हिरासत में ले लिया गया