यह जानकारी बिश्नोई और बरार के सहयोगियों से पूछताछ में मिली है। सूत्रों के अनुसार, बराड़ ने अब अजरबैजान में रोहित गोदारा के साथ हाथ मिला लिया है, जबकि बिश्नोई ने नोनी राणा उर्फ सूर्य प्रताप के साथ गठजोड़ किया है, जो कनाडा से काम करता है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इस ‘ब्रेकअप’ के असर को समझने के लिए NIA के अधिकारियों के साथ बैठक की है