Iran-Israel War: इजरायल ने पिछले हफ्ते ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया, जिसमें ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। बाद में ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले शुरू किए। इससे इजरायल पर ईरान की ओर से और जोरदार हमले की आशंका पैदा हो गई है। ईरान की कुछ मिसाइलें इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम को भेद कर देश के बीच में बने इमारतों को निशाना बनाने में सफल हुई हैं