UP Explosion News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार (16 जून) सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि मलबा 300 मीटर दूर तक उछला। धमाके की वजह से फैक्ट्री के पास की इमारतें और टिन शेड मलबे में तब्दील हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है