Apple ने M2 चिप वाले कुछ 2023 Mac मिनी मॉडल जो पावर ऑन या चालू नहीं हो रहे हैं, उनके लिए एक सर्विस प्रोग्राम लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह समस्या 16 जून, 2024 और 23 नवंबर, 2024 के बीच निर्मित यूनिट्स में मिल रही हैं। कंपनी ने इसके लिए इस अवधि में बने पात्र डिवाइस के लिए निःशुल्क रिपेयर की पेशकश की है। पात्र डिवाइस की Apple स्टोर या Apple अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से निःशुल्क सर्विस की जाएगी