Israel-Iran Attack: इन हमलों के बाद, इजरायली सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने कहा कि सेना अपने मकसद को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इजराइली हमले में ईरान में अब तक 78 लोग मारे गए और 329 घायल हुए हैं। मरने वालों में ईरान के 6 परमाणु वैज्ञानिक और टॉप 5 मिलिट्री कमांडर शामिल हैं