प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान भारत की ओर से चिंता जताई। पीएम मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से संयम बरतने और तनाव को कम करने की बात करता रहा है, और इस समय भी यही सबसे ज़रूरी है