IND vs AUS FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम लगातार 4 हार के बाद मुश्किल में है. टीम इंडिया को खिताब की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना जरूरी है. यूरोपीय चरण भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए निराशाजनक रहा. उसे एम्सटेलवीन में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से 1-2 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाफ भी टीम दोनों मैच हार गई.