Oarfish or Doomsday Fish: इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के समुद्री किनारे पर मछुआरों के जाल में जो मछली फंसी थी, उसका नाम ‘ओरफिश’ या ‘रिबनफिश’ है। इस मछली की लंबाई लगभग 30 फीट तक हो सकती है, रिबन जैसे शरीर के कारण इसे समुद्र का अजीबोगरीब जीव माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये मछली जहां भी दिखती है, वहां कुछ न कुछ बुरा जरूर घटता है। इससे पहले ओरफिश के दिखने पर भूकंप से भारी तबाही मचने का दावा किया गया था