Ahmedabad Plane Crash: भूमि चौहान के लिए गुरुवार (12 जून) को अहमदाबाद की सड़कों पर भयानक ट्रैफिक में फंसना एक वरदान साबित हुआ। भरूच की रहने वाली भूमि को मौत के करीब पहुंचने का भयानक अनुभव हुआ, लेकिन लंदन जाने वाली अपनी महत्वपूर्ण फ्लाइट छूट जाने के बाद वह बच निकली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 दोपहर करीब 1.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई