एक तरफ इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ने के चलते एशियाई मार्केट धराशायी हो गया है। घरेलू मार्केट में भी निवेशक धड़ाधड़ शेयर बेच रहे हैं। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India-SCI) और जीई शिपिंग (GE Shipping) के शेयर 13% तक उछल गए। जानिए ऐसा क्यों?