Iran Israeal War: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने ‘विशेष स्थिति’ की घोषणा की, क्योंकि वहां के कुछ सैन्य अधिकारियों ने ईरानी परमाणु स्थलों पर हमलों की पुष्टि की है। इजरायल के चैनल 12 के अनुसार, ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और कई वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। हालांकि, ईरान ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है