Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान गुरुवार (13 जून) दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम 265 लोग मारे गए। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीनियर बीजेपी नेता विजय रुपाणी भी मृतकों में शामिल हैं