Ahmedabad Plane Crash Live: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। इस घटना में जान-माल का कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है