Market trend : प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाजार में आज उल्टे V-आकार की चाल देखने को मिली। एक सुस्त शुरुआत के बाद,निफ्टी में तेजी आई, इस तेजी को आईटी शेयरों ने लीड किया। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में बनी ओवरबॉट स्थितियों के चलते गिरावट आई। लेकिन इंडेक्स निचले स्तरों से उबरता दिखा और अंततः 37.15 अंकों की बढ़त के साथ 25,141.40 पर बंद हुआ