Pakistan Spy Case: हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसे पूछताछ के लिए बाद में चार दिन और बढ़ाया गया। इसके बाद अदालत ने 26 मई को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था