इंग्लैंड ने जोश टंग की चोट के चलते एडी जैक को टेस्ट टीम में कवर के तौर पर शामिल कर लिया है. जैक की उम्र महज 19 साल है और उन्होंने अभी तक सिर्फ दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं वो भी दोनों भारत ए के खिलाफ. इन दोनों मुकाबलों में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे. जैक लंबे कद के गेंदबाज है जो पिच से अच्छी उछाल हासिल करने वाले गेंदबाज माने जाते है.