Aditya Birla Capital Shares: आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों को खरीदने के लिए आज निवेशक ऐसे टूटे कि भाव उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गए। करीब एक साल बाद एक बार फिर यह ₹250 के करीब पहुंचा है। इसके शेयरों में यह तेजी एक ब्लॉक डील के चलते आई है। जानिए इस ब्लॉक डील के तहत किसने शेयरों की बिक्री की है और किस भाव पर?