ब्रिटेन की दिग्गज शराब कंपनी डियाजियो पीएलसी (Diageo Plc), इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।सूत्रों ने बताया कि डियाजियो अपनी भारतीय इकाई, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के जरिए इस टीम की मालिक है और वह इसका वैल्यूएशन 2 अरब डॉलर (लगभग ₹17,100 करोड़) तक मांग सकती है