Suzlon Energy Shares: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज तेज हलचल दिख सकती है क्योंकि देश-विदेश के दिग्गज फंडों ने इसके शेयर खरीदे हैं। 9 जून को जो ब्लॉक डील हुई थी, उसमें गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) और मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया और शेयर खरीदे। चेक करें कि उन्होंने किस भाव पर शेयर खरीदे हैं?