एलॉन मस्क (Elon Musk) की स्टारलिंक (Starlink) को भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन (SatCom) का लाइसेंस मिल गया है। अब देश में इसके लॉन्च का एक बड़ा रास्ता साफ हो गया है। स्टारलिंक को 15 से 20 दिनों में परीक्षण स्पेक्ट्रम मिल जाएगा। हालांकि अब लोगों की नजरें इस बात पर हैं कि इसकी सर्विसेज किस दाम पर मिलेंगी?