Mumbai Local Train Accident: सूत्रों ने बताया कि सोमवार (9 जून) को मुंबई में मुंब्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) फास्ट लोकल ट्रेन में रेलवे ट्रैक पर गिरने से छह यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है। इस हादसे की वजह ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ मानी जा रही है