Sana Makbul Hospitalised: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्होंने ईद की फैमिली फोटोज शेयर की थीं। उनकी दोस्त ने अस्पताल से उनकी एक तस्वीर पोस्ट कर जल्दी ठीक होने की दुआ की है। फिलहाल बीमारी की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं