Chess Player Yash Bharia Success Story: यश भरडिया ने हाल ही में बेलग्रेड, सर्बिया में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल मास्टर (IM) का खिताब हासिल किया है. इससे पहले भी यश ने दो अलग-अलग आईएम नॉर्म ओपन टूर्नामेंट में जीत हासिल कर अपने खेल की गुणवत्ता और समर्पण का परिचय दिया है. उन्होंने यह मुकाम बिना किसी मदद की हासिल की है, सिर्फ माता-पिता का साथ मिला है. यश भरडिया भविष्य में शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनाना चाहते हैं.