दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौजूद चार रनवे में से एक को 15 सितंबर तक के लिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि रनवे के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) को अपडेट किया जा रहा है दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि यह फैसला रनवे 10/28 को सुधारने के लिए लिया गया है, जिससे भविष्य में फ्लाइट्स का संचालन और बेहतर हो सके