NR Vandana Textile IPO Listing: एनआर वंदना टेक्सटाइल के शेयरों की लिस्टिंग बुधवार 4 जून को फीकी रही। कंपनी के शेयर NSE के SME प्लेटफॉर्म पर बिना किसी प्रीमियम के साथ 45 रुपये के भाव पर सपाट लिस्ट हुए। कंपनी का आईपीओ प्राइस भी 45 रुपये ही था। इस सपाट लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों को बेचने की होड़ लग गई। इसके चलते शेयर में तुरंत ही 5% का लोअर सर्किट लग गया