Bengaluru Stampede : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ किसी तरह की जबरन कार्रवाई पर रोक लगा दी। केएससीए ने यह राहत उस एफआईआर के खिलाफ मांगी थी, जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की घटना के मामले में उसके पदाधिकारियों पर दर्ज की गई थी