Indore Couple Missing: बरामद रेनकोट, जिसका साइज XXXL है, उसका मिलान उपलब्ध वीडियो फुटेज से किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह सोनम रघुवंशी का है या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि फुटेज मैचिंग और फोरेंसिक विश्लेषण के बाद पुष्टि में समय लगेगा। इससे पहले ड्रोन की मदद से सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव सोमवार को वेइसाडोंग के पास एक घाटी में खोज निकाला गया था