हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. क्रुणाल ने फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट झटके. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. आरसीबी को चैंपयिन बनता देखकर हार्दिक पंड्या की आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने क्रुणाल के लिए कहा कि उन्हें उनपर गर्व है.