GRSE Stock Price: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयरों में आज 4 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लगा और इसने 3,465.50 रुपये का नया 52-वीक हाई बना लिया। डिफेंस सेक्टर की इस सरकारी कंपनी के शेयरों में यह उछाल, नॉर्वे की एक कंपनी कोंग्सबर्ग (Kongsberg) से मिले एक अहम ऑर्डर के बाद आया है