IPL 2025: आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की. क्रिकेटर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर न सिर्फ आरसीबी फैंस को खुश किया बल्कि पत्नी अनुष्का को भी ऐसा तोहफा दिया जिसकी खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर झलक रही थी.