पाकिस्तान पर भारतीय सेनाओं द्वारा किये गये सफल ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की झूठी कहानी को विदेशों में बेनकाब करके मल्टीपार्टी डेलिगेशन का पहला ग्रुप आज भारत लौट आया है। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में ये डेलिगेशन कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और अल्जीरिया की अपनी यात्रा पूरी करके लौटा है। सभी चार देशों में विशेष रूप से अल्जीरिया ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस के रुख का समर्थन किया