Bihar Lightning: मार्च 2025 और 17 अप्रैल 2025 के बीच 12 भारतीय राज्यों में बिजली गिरने से कम से कम 162 लोग मारे गए। पिछले साल मार्च 2024 और अप्रैल 2024 के बीच ये आंकड़ा 57 था और इसबार इसमें 184 प्रतिशत इजाफा हुआ। बड़ी बात ये है कि बिहार सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य था, जहां मार्च और मिड अप्रैल 2025 के बीच बिजली गिरने से 99 मौतें दर्ज की गईं, जो देशभर में कुल मौतों का 61 प्रतिशत है