Gukesh vs Magnus carlsen Live | भारतीय चेस खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने एक और बड़ा धमाका किया है। नॉर्वे चेस 2025 के छठे राउंड में ग्रैंडमास्टर गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। क्लासिकल टाइम कंट्रोल में यह पहला मौका है जब गुकेश को कार्लसन के खिलाफ जीत मिली है। जीत के बाद गुकेश का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं हार के बाद मैग्नस कार्लसन परेशान हो गए और चेस टेबल पर ही जोरदार मुक्का मार दिया।