साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.क्लासेन ने ग्लेन मैक्सवेल के बाद एक ही दिन में संन्यास लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. मैक्सवेल ने इससे पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने का फैसला लिया. क्लासेन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे. वह लीग क्रिकेट में खेलते रहेंगे.