सिक्किम में रविवार की शाम को आर्मी कैंप पर हुए लैंडस्लाइड में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो जवान भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छह जवान लापता भी हैं, जिनके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सिक्किम में में फंसे पर्यटकों को अब पुलिस, निवासियों, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से सक्रिय रूप से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है राज्य में अबतक 32 लोगों की मौत हो गई है