Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोमवार (2 जून) को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इसी के साथ उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में राष्ट्रीय टीम के लिए अपने 13 साल के शानदार करियर को अलविदा कह दिया। 36 वर्षीय मैक्सवेल ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान के दौरान इस फॉर्मे से संन्यास लेने का मन बना लिया था