(खबरें अब आसान भाषा में)
शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्सों ने जून डेरिवेटिव सीरीज की सुस्त शुरुआत की थी। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के मजबूत निवेश और घरेलू ग्रोथ के मजबूत संकेतों से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला था। लेकिन जीडीपी आंकड़ों के पहले बरती जा रही सतर्कता और मिलेजुले ग्लोबल संकेतों ने इनके असर को कम कर दिया।