Sun Sep 29 2024 01:52:25 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
कठुआ में मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ के मांडली इलाके में मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी एचसी बशीर अहमद ने अपनी जान गंवाई और एक एएसआई और उप. एसपी ओपीएस को गोली लगी है।
Sun Sep 29 2024 01:51:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
गुजरात के द्वारका में दर्दनाक हादसा, 8 की मौत
गुजरात के द्वारका में एक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। एएसआई रविकांत (6 बड़ौदा एनडीआरएफ टीम) ने कहा, “हमें द्वारका-अंबालिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना की सूचना मिली। हमारी टीम से पहले सिविल प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। घायलों को बचा लिया गया था। 8 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को आगे के इलाज के लिए द्वारका अस्पताल रेफर कर दिया गया है।”
Sun Sep 29 2024 01:51:19 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
MP में बस और डंपर की टक्कर में 6 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बस और डंपर की टक्कर पर एसपी सुधीर अगरवा ने कहा, “इस हादसे में 17-20 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, 6 लोगों की मौत हो गई है। बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। हादसा तब हुआ जब बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।”
Sun Sep 29 2024 01:52:00 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज महाराष्ट्र को सौगात देंगे PM मोदी
PM मोदी आज पुणे में शिवाजीनगर जिला कोर्ट और स्वारगेट के बीच मेट्रो लाइन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “9 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इसमें डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो सेक्शन, बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया, सोलापुर एयरपोर्ट और बहुत कुछ शामिल है।”
Sun Sep 29 2024 01:50:37 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। वह आज मन की बात का 114वां कार्यक्रम है। वह सुबह 11 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे।